इस पहल का उद्देश्य राजस्थान में बीट पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस की जमीनी स्तर पर मौजूदगी को अधिक प्रभावी बनाना है। बीट सिस्टम के माध्यम से पुलिसकर्मियों का स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क रहता है। इसके जरिए अपराध की रोकथाम, स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का संकलन और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
MoU को लेकर आज दोपहर 2 बजे राजस्थान पुलिस मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी। प्रेस ब्रीफिंग को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और BP&RD के महानिदेशक आलोक मित्तल संबोधित करेंगे।
इस दौरान मीडिया को बीट सिस्टम के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रस्तावित व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आमजन के करीब बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा होगी।
बीट पुलिसिंग को मजबूत करने से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ने से अपराध से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित संकलन और संभावित घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिल सकती है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.