मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और सभी माननीयों का आभार जताते हुए कहा कि छोटे-छोटे उद्योगों के जरिए ही देश का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लघु एवं छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली की औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कपड़ा उद्योग का इतिहास आजादी से पहले का है। पाली की पहचान पूरे देश में अलग है और इसे रंगों की नगरी के रूप में भी जाना जाता है।
उन्होंने सोजत की मेहंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका रंग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वहीं पाली के गुलाब हलवे की खासियत का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देना राजस्थान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि जोधपुर, बाड़मेर और पाली के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन तीनों जिलों के उद्योगों से संबंधित 370 करोड़ रुपये के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.